RTI कैसे दर्ज करें

Table of Contents

RTI कैसे दर्ज करें? | RTI एप्लिकेशन की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में

भारत सरकार ने सन 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लागू करके भारत के आम नागरिकों को एक अधिकार दिया जिसके तहत वे सरकारी विभाग से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है। सरकार का इस अधिनियम को लागू करने का उद्देश्य शासकीय कार्यो में पारदर्शिता लाई जा सके। RTI की मदद से आप किसी भी सरकारी विभाग से सीधे जानकारी मांग सकते हैं। आईए जानते हैं, RTI कैसे दर्ज करें?, कौन कर सकता है?, और इसके क्या फायदे हैं।

RTI क्या है?

RTI यानी Right to Information, यानी “सूचना का अधिकार”।
भारत सरकार ने 2005 में RTI अधिनियम लागू किया, जिससे भारत की आम जनता को सरकारी कामकाज की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का अधिकार मिला।
अब कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से सवाल पूछ सकता है – जैसे:

a.सरकारी नौकरी में देरी क्यों हो रही है?
b.कोई योजना किसको फायदा दे रही है?
c.विभाग में कितना खर्च हुआ और कहां हुआ? इत्यादि।

RTI दर्ज करने के लिए कुछ जरूरी बातें

RTI आवेदन करना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है। आपको सिर्फ यह जानना होता है कि:

  • जानकारी किस विभाग से चाहिए?
  • क्या सवाल पूछना है?
  • आवेदन कहां और कैसे भेजना है?

RTI कैसे दर्ज करें? (Step by Step प्रक्रिया)

1. सही विभाग पहचानें

पहले यह तय करें कि आपको जानकारी केंद्र सरकार से चाहिए या राज्य सरकार से।
उदाहरण: मामला यदि Railway department, Income tax department या CBSE से जुड़ा है, तो यह केंद्र सरकार का मामला है।
अगर सवाल पुलिस, नगर निगम, राशन कार्ड या ग्राम पंचायत से जुड़ा है, तो यह राज्य सरकार के अधीन आता है।

2. RTI आवेदन तैयार करें

RTI आवेदन में आप जो जानकारी चाहते हैं उसे साफ, स्पष्ट और सीधी भाषा में लिखें। एक उदाहरण नीचे दिया गया है:

RTI कैसे दर्ज करें

3. शुल्क का भुगतान करें

RTI आवेदन के लिए सामान्य शुल्क ₹10 होता है।
भुगतान के तरीके:
ऑफलाइन – पोस्टल ऑर्डर (IPO) या डिमांड ड्राफ्ट।
ऑनलाइन – डेबिट कार्ड, UPI आदि (यदि ऑनलाइन आवेदन कर रहे हों)

4. आवेदन कैसे भेजें?

1. ऑफलाइन तरीका:-

आवेदन तैयार करें और ₹10 का पोस्टल ऑर्डर (IPO) या डिमांड ड्राफ्ट साथ लगाएं।
संबंधित विभाग के Public Information Officer (PIO) को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें।
रिसीविंग स्लिप या स्पीड पोस्ट रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।

2. ऑनलाइन तरीका (केवल केंद्र सरकार के लिए):-

1. वेबसाइट पर जाएं: https://rtionline.gov.in

2. “Submit Request” पर क्लिक करें।https://rtionline.gov.in

3. submit request पर click करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे RTI आवेदन करते समय कुछ guidelines follow करने होते है उसके लिए नीचे आकर box पर tick करके submit बटन दबाएं।

 

 

4. एक valid email id, mobile number और security code भरके submit बटन दबाएं।

 

 

 

5. email id पर जो OTP आई है उसको भरके submit बटन दबाएँ। 

 

 

 

 

6. फॉर्म में चाही हुए जानकारी सही सही भरके submit बटन दबाएँ।
7 ₹10 ऑनलाइन जमा करें।
8. सबमिट करने के बाद एक रसीद मिलेगी – इसे सुरक्षित रख लें।

 

RTI का जवाब कब मिलेगा?

RTI एक्ट के अनुसार चाही हुई जानकारी 30 दिनों के अंदर मिलना चाहिए।
अगर नहीं मिलती , तो आप अपील भी कर सकते हैं।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • RTI में सवाल सीधे और संक्षेप में पूछें।
  • बहुत ज्यादा सवाल एक ही आवेदन में न डालें।
  • अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें।
  • सिर्फ वही जानकारी मांगें, जो कानूनन सार्वजनिक हो सकती है।

RTI ऑनलाइन या ऑफलाइन एप्लिकेशन के द्वारा क्या-क्या पूछा जा सकता है?

  1. सरकारी भर्तियों की स्थिति।
  2. कोई सरकारी योजना का लाभ किसे मिला?
  3. पंचायत फंड का खर्च कहां हुआ?
  4. बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाओं की जानकारी।
  5. FIR की कॉपी या पुलिस जांच की स्थिति।

कौन-कौन RTI कर सकता है?

कोई भी भारतीय नागरिक, चाहे वह किसी भी राज्य से हो, RTI आवेदन कर सकता है।

निष्कर्ष:-

RTI आपके हाथ में एक हथियार की तरह ऐसा अधिकार है, जिससे आप सरकार से जवाबदेही मांग सकते हैं।
अगर कोई जानकारी छिपाई जा रही है या आपको सही जवाब नहीं मिल रहा, तो RTI के ज़रिए आप अपनी बात मजबूती से रख सकते हैं।
अब डरिए मत – RTI दर्ज कीजिए और जानकारी पाइए।
क्योंकि जानकारी ही असली शक्ति है।

Also Read:- https://www.webvichar.com/vajan-ghatane-ke-6-aayurvedic-tarike/


FAQ(Frequently Asked Questions):-

Q१. क्या कोई भी व्यक्ति RTI डाल सकता है?

उत्तर: हाँ, कोई भी भारतीय नागरिक RTI आवेदन कर सकता है, चाहे वह देश के किसी भी कोने में रहता हो।

Q२. RTI एप्लिकेशन की फीस कितनी लगती हैं?

उत्तर: सामान्य तौर पर RTI एप्लिकेशन की फीस ₹10 है। कुछ विशेष जानकारी या दस्तावेज की कॉपी के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।

Q३. RTI में क्या नहीं पूछा जा सकता?

उत्तर: RTI में कोई व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बातें, और ऐसी सूचनाएं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं, नहीं पूछी जा सकतीं।

Q४. RTI का जवाब नहीं मिलने पर क्या करें?

उत्तर: अगर 30 दिन में जवाब नहीं मिलता या संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो आप प्रथम अपील (First Appeal) दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद भी समाधान न हो तो द्वितीय अपील Central या State Information Commission में कर सकते हैं।

Q५. RTI का जवाब किस फॉर्मेट में मिलता है?

उत्तर: जवाब डाक के माध्यम से या ईमेल के जरिए (यदि मांगा गया हो) दिया जाता है। कभी-कभी फिजिकल दस्तावेज की फोटोकॉपी भी भेजी जाती है।

Q६. क्या RTI आवेदन के लिए कोई पहचान पत्र जरूरी है?

उत्तर: हाँ, कई विभाग पहचान के लिए Aadhaar, PAN, या कोई सरकारी पहचान पत्र की कॉपी मांगते हैं, लेकिन RTI एक्ट में यह अनिवार्य नहीं है। फिर भी अपने पते की पुष्टि के लिए पहचान देना अच्छा रहता है।

Leave a Comment